फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशनगर में गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग

विज्ञापन
गली के बाहर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

धमाके से दहले लोग, घर का तमाम सामान जला

बरेली। गणेश नगर में एक पेंटर के घर में खाना बनाते वक्त अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन आग लगने से तमाम सामान जल गया। मोहल्ले वालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सुभाषनगर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मोहल्ला गणेश नगर के यशपाल पेंटिंग करते हैं। यशपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर खाना बनाने से पहले उन्होंने मंगलवार को ही लाया गया एलपीजी सिलिंडर किचन में लगाया था। गैस जलाने के बाद सिलिंडर की नॉब में से गैस लीक होने लगी और आग लग गई। किचन में मौजूद उनकी पत्नी भागकर बाहर निकल आईं। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। घर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। शोर सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले वालों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें