फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के बीच बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से माधोबाड़ी में बांटे गए खाने के पैकेट

बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवियों के सहयोग से बुधवार को माधोबाड़ी स्थित रामायण मंदिर के पास जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इसमें कई सामाजिक संगठनों का सहयोग रहा। मौके पर करीब ढाई सौ खाने के पैकेट बांटे गए, जिसे पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की टीम ने शिव शक्ति स्टेट प्रेम नगर के समाजसेवियों के सहयोग से माधोबाड़ी स्थित रामायण मंदिर के पास गरीब व असहाय लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया। इसे लेने बड़ी संख्या में क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद इकट्ठा हुए। इस दौरान करीब ढाई सौ लंच के पैकेट बांटे गए। खाने का पैकेट मिलते ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। इस दौरान शिव शक्ति कॉलोनी के पंकज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, साकेत दुबे, संजीव वर्मा, आदेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें