फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीस साल से बंद कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 10 Jan 2023 11:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया पुलिस चौकी के पास हिम्मत सिंह कोल्ड स्टोर में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने लपटें निकलती देखी तो अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया पुलिस चौकी के पास हिम्मत सिंह कोल्ड स्टोर में मंगलवार सुबह आग की लपटें देख भीड़ लग गई। भीषण आग से बंद पड़े कोल्ड स्टोर में रखा फर्नीचर आदि सामान राख हो गया। सूचना पर कैंट पुलिस व अग्निशमन स्टाफ मौके पर पहुंचे। छह फायरब्रिगेड ने कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। शाम ढले तक आग पर काबू पाया गया।  

विज्ञापन


नकटिया स्थित यह कोल्ड स्टोर किसी कानूनी विवाद की वजह से करीब बीस साल से बंद पड़ा है। यहां बाहरी हिस्से में चौकीदार ओमप्रकाश रहते हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे कोल्ड स्टोर की दीवार चटकी। आवाज हुई तो उन्होंने देखा कि कोल्ड स्टोर से आग की लपटें निकलने लगीं। इसकी सूचना उन्होंने पड़ोस में ही ढाबे पर दी। इसके बाद उन्हीं ने पुलिस और फायरब्रिगेड को जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद फायर टीम कोल्ड स्टोर पहुंच गई। सिटी केंद्र के साथ ही परसाखेड़ा फायर स्टेशन की गाड़ियां भी बुला ली गईं। 

करीब बारह बजे तक बाहरी हिस्सों की आग बुझाई जा सकी। एफएसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोर में कुल चार चैंबर थे। इसमें से तीन चैंबरों में आग लगी हुई थी। अंदरूनी हिस्सों में आग की लपटें शाम तक उठती रहीं और टीम के फायरमैन दौड़ दौड़कर संबंधित स्थानों पर आग बुझाते रहे। इस दौरान छह फायरब्रिगेड में कई बार पानी खत्म हुआ तो वह दोबारा पानी भरकर लाती रहीं। चौकीदार की सूचना पर कोल्ड स्टोर के मालिक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

मजदूरों के अलाव जलाने से अग्निकांड की आशंका

फायर स्टेशन के प्रभारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोर काफी समय से बंद पड़ा है। वहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। ऐसे में वहां फर्नीचर या स्क्रैप के अलावा खास सामान नहीं था। हमारी टीम की प्राथमिकता पहले आग बुझाना रही, बुधवार को जाकर कारणों की जांच करेंगे। कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह भी अपनी टीम के साथ सुबह से मौके पर मौजूद रहे और भीड़ को नियंत्रित किया। 

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले कोल्ड स्टोर की साफ सफाई कर गेट लगाने का काम किया गया था। तब मजदूर अंदर गए थे। संभव है कि उन्होंने अलाव जलाया हो और लौटते वक्त आग पूरी तरह न बुझ सकी हो, जिससे बाद में आग भड़की हो। आग काफी समय से अंदर सुलग रही थी। दीवार चटकने पर ही चौकीदार का ध्यान उधर गया। हालांकि इंस्पेक्टर का कहना था कि यह केवल अनुमान है, सही कारण अग्निशमन विभाग की टीम ही पता करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें