फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगी आग, पानी और बिजली के पाइप जले

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार दोपहर पानी और बिजली के पाइपों में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझा दी। तब तक सारे पाइप जल चुके थे। वन राज्यमंत्री ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त मैदान में लगी आग ने विभागीय कार्य के लिए रखे बिजली और पानी के पाइपों को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि रविवार की वजह से विद्यालय में अवकाश था। आसपास के लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। हालांकि इसमें खास मदद नहीं मिल सकी।
एक व्यापारी ने सीएफओ मनु शर्मा को सूचना दी तो करीब आधे घंटे दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। तब तक आग मैदान में काफी दूर तक फैल चुकी थी। लपटें इतनी भयावह थीं कि ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को छूने लगीं, तब इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई गई।
विज्ञापन


अग्निशमन टीमों ने मोटर फायर इंजन से हौज पाइप लाइन बिछाकर पंपिंग लाइन के जरिए आग बुझाने का अभियान चलाया। सिविल लाइन फायर स्टेशन से दो और दमकल गाड़ियां कुछ देर के अंतर से पहुंचीं और करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। घटना के दौरान वन राज्यमंत्री अरुण कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट व सीएफओ मनु शर्मा भी घटनास्थल पर आ गए। सीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें