फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली सिटी से चलने वाली डेमू ट्रेन के इंजन में डीजल रिसाव, धुआं उठने से मचा हड़कंप

Mon, 20 Jan 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

डेमू ट्रेन के पिछले इंजन में डीजल के रिसाव के कारण धुआं उठने लगा था। रेलवे के कर्मचारियों ने आग पर बुझाकर डीजल रिसाव की समस्या को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रेन से उतरकर नीचे खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली सिटी से चलने वाली डेमू ट्रेन सोमवार को बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ट्रेन के पिछले इंजन में सोमवार सुबह धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था। धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। घटना बिलवा के पास की है। गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा दिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई। 

विज्ञापन


इंजन से हो रहा था रिसाव 
डेमू ट्रेन बरेली सिटी और उत्तराखंड के काशीपुर के बीच चलती है। इस ट्रेन में ज्यादातर दैनिक यात्री सफर करते हैं। सोमवार सुबह डेमू ट्रेन तय समय से बरेली सिटी से रवाना हुई। बिलवा और नगरिया कला के बीच ट्रेन के पिछले इंजन से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी होने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। नीचे उतरकर देखा तो इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था। 
 
विज्ञापन

घटना के बाद पूरी ट्रेन को खाली करा दिया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। इंजन के डीजल टैंक को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठ रही थीं। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली काशीपुर डेमो ट्रेन के इंजन में धुआं उठा था। डीजल रिसाव ठीक होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें