फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आग की सूचना पर पहुंची दमकल, कमरे में फंसे व्यक्ति को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में दो अग्निकांड में फायरब्रिगेड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। पहले एक घर में लगी आग को बुझाया गया और दूसरी घटना में एक व्यक्ति को सकुशल बचाया गया।
विज्ञापन

एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि पहली घटना बारादरी के रबड़ी टोला कुरैशी नगर में हुई। शाम साढ़े पांच बजे मोहम्मद नाजिम के घर में आग लगने की सूचना मिली। सिविल लाइंस फायर स्टेशन से दो फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। फायर कर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
दूसरी घटना राजेंद्र नगर में शाम सात बजे हुई। वहां एक कमरे में एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिली थी। एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रास्ते में कॉलर से फोन पर बात करने पर पता चला कि फंसे हुए व्यक्ति को पहले ही सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। फायर सर्विस यूनिट को वापस फायर स्टेशन बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें