फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किला फाटक के ट्रांसफार्मर में लगी आग, सिविल लाइंस में वोल्टेज की दिक्कत

Mon, 04 May 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किला फाटक पर स्थित ट्रांसफार्मर में रविवार को आग लग गई। इससे एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के तीन फीडरों पर हाई व लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
किला फाटक पर दोपहर 2:30 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची लाइनमैनों की टीम ने फीडर को बंद कर मरम्मत कार्य किया। इस दौरान एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। घटना के प्रत्यक्षदर्शी केशव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास पेड़ है। वहां सूखे पत्ते गिरते हैं और ट्रांसफार्मर का भी तेल गिरता है। ट्रांसफार्मर में शाॅर्ट सर्किट से निकलने वाली चिंगारी से आग लग गई। इससे करीब 500 उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इसके 10 दिन पहले भी ट्रांसफार्मर में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से पोषित आजादनगर, राजनगर, कटरा चांद खां में अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक लो व हाई वोल्टेज की समस्या से ट्रिपिंग होती रही। इस दौरान पांच हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हुए। 11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि जो भी समस्याएं आईं, उनका निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें