बरेली दिल्ली के बीच चलने वाली बरेली डिपो की जनरथ बस में बुधवार रात मुरादाबाद के मूडापांडे के पास आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली डिपो की बरेली-दिल्ली जनरथ बस में बुधवार रात आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। यह घटना मुरादाबाद के मूडापांडे के पास हाईवे पर हुई। हादसा रात 12:00 बजे के बाद हुआ, जब ज्यादातर यात्री नींद में थे। बस के पिछले पहिए जाम होने को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले 2024 में बरेली-कानपुर रूट की एक एसी जनरथ बस में भी आग लगी थी। बरेली डिपो के वर्कशॉप में बसों की मरम्मत में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मरम्मत में लापरवाही
बरेली परिक्षेत्र में रोजाना 10 से ज्यादा बसें मरम्मत में लापरवाही के कारण जगह-जगह खड़ी हो जाती हैं। मंगलवार को दो बसों का स्टेरिंग फेल हुआ था। बुधवार को तीन बसों के टायर फटे। इन घटनाओं में भी यात्रियों की जान पर बनी थी। वर्कशॉप में मरम्मत के नाम पर बड़ा खेल होने की बात कही जा रही है।