मशीनरी की दुकान में लगी आग
इससे पहले रात में अयूब खान चौराहा के पास गुडविल मशीनरी की दुकान में आग लगी। आग की भीषणता को देखते हुए सिविल लाइन और परसाखेड़ा फायर स्टेशनों से कुल चार मोटर फायर इंजन भेजे गए। दुकान के शटर बंद होने के कारण अग्निशमन कार्य में बाधा आई। जेसीबी मशीन बुलाकर शटर और दीवार तोड़ी गई, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी।