फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेलापीर गल्ला मंडी के गोदाम में लगी आग, खाली बारदाना जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डेलापीर गल्ला मंडी में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक गोदाम में आग लग गई। हादसा अंकुर माहेश्वरी के गोदाम में हुआ। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

देखते-ही-देखते विकराल हुई आग ने गोदाम में रखे खाली बारदाने को चपेट में ले लिया। गोदाम से उठतीं ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और दुकानदारों में डर फैल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
इसके बाद इज्जतनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया। राहत की बात रही कि जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया था और फायर सर्विस की टीम आग बुझाने के काम में जुटी रही। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गोदाम में हुए कुल वित्तीय नुकसान का आकलन किया जाना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें