फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंबाइन मशीन से दो युवकों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे सिंधौली पुलिया के पास कंबाइन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम जौनेर निवासी अच्छन खां का बेटा मो. दानिश और गांव के ही मुन्ने बेग का बेटा आरिफ एक अक्तूबर की शाम चप्पल बनाने के कारखाने से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। सिंधौली पुलिया के आगे उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और होटल से सामान लेने के लिए उतर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कंबाइन की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद लोगों ने कंबाइन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें