फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रूरता की हद पार... भौंकने पर पिल्ले का मुंह फाड़ा, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Apr 2025 09:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली से पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। एक युवक ने भौंकने पर पिल्ले का मुंह फाड़ दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने पशु क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पिल्ला उस पर भौंका तो सिरफिरे ने उसका मुंह फाड़ दिया। पीएफए (पीपुल फॉर एनिमल) के धीरज पाठक ने सुभाषनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


धीरज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उनको सूचना मिली कि भौंकने की वजह से करगैना निवासी सूरज कश्यप ने एक पिल्ले का मुंह अपने हाथों से फाड़ दिया है। जब धीरज मौके पर पहुंचे तो सूरज और उसके परिवार ने उनसे ही झगड़ा शुरू कर दिया। धीरज ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें