बंधक बनाकर पीटा, फिर फूलों का हार पहनाकर बनवाया वीडियो
जावेद का आरोप है कि उनको दरगाह के गेस्ट हाउस में पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। पीटा गया और हत्या की कोशिश की गई। इसके बाद उनको सलमान मियां ने धमकाया। जबरिया उनको फूलों का हार पहनाया और अपने साथ वीडियो बनवाया। दबाव बनाकर उनसे कहलवाया गया कि वह अपनी मर्जी से दरगाह के गेस्ट हाउस आए थे। सलमान मियां या अन्य किसी से उनका कोई विवाद नहीं है। धमकाया कि अगर पुलिस में शिकायत की तो नतीजा बहुत बुरा होगा।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार
पूरे परिवार के सफाये की धमकी दी
आरोप है कि सलमान मियां और उनके साथियों ने पूरे परिवार का सफाया करने की धमकी दी है। जावेद का कहना है कि उसके और उनके परिवार की जानमाल के लिए सलमान मियां से खतरा है। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
ब्लैकमेलिंग के लिए लिखवाया फर्जी मुकदमा, आरोप बेबुनियाद
दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां पर लगे आरोपों पर दरगाह आला हजरत स्थित मरकाजी दारुल इफ्ता के वरिष्ठ मुफ्ती बिलाल का कहना है कि आरोप बेबुनियारी करार दिया है। मुकदमा ब्लैकमेल करने के लिए दर्ज कराया गया है।
ठेकेदार जावेद की पत्नियां शीबा और फाइजा खान हैं। दोनो का आपस में विवाद है और मुकदमे चल रहे हैं। कुछ माह पहले दूसरी पत्नी अलग हो चुकी है। सलमान मियां को लोगों की ओर से मालूम हुआ रिकॉर्डिंग के जरिए उनको भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई।
खानदान-ए-आला हजरत के बुजुर्गों को भी बुरा-भला कहा गया। जावेद काफी समय से सलमान मियां के खिलाफ झूठ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रहा था। सलमान मियां ने बताया जावेद रिकॉर्डिन वायरल होते ही वह खुद डर गया और कोतवाली पहुंचकर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।