फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: कांवड़ यात्रा में 12 फुट से ज्यादा नहीं होगी डीजे की ऊंचाई, बरेली में एसएसपी ने जारी किए निर्देश

Tue, 08 Jul 2025 05:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई 12 फुट से अधिक नहीं होगी। बरेली में कांवड़ यात्रा के संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने यह निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने बताया कि कांवड यात्रा के संबंध में सभी जत्थेदारों व डीजे संचालक के साथ बैठक कर ली गई है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार डीजे की अधिकतम 12 फुट की मानक ऊंचाई तय की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ यात्रा के जत्थों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। जत्थों के संचालकों के लिए गाइडलाइन तय की गई है तो कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए कांवड़ सेल गठित की गई है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के संबंध में सभी जत्थेदारों, डीजे संचालकों के साथ बैठक कर ली गई है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार अधिकतम 12 फुट का मानक तय है, इतनी ऊंचाई से ज्यादा का डीजे ले जाने पर उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ सेल का गठन कर डेटा एकत्र किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंकैफे की आड़ में अवैध धंधा: बरेली में दो सगे भाई कर रहे थे ये काम, असम की महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


इन्फोलाइन के माध्यम से सभी जत्थेदारों से उनकी समस्या व रूट को लेकर वार्ता कर ली गई है। शिव मंदिरों पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था करते हुए का बंदोबस्त कर प्रबंधन समिति से संपर्क किया गया है। सोशल मीडिया सेल भड़काऊ पोस्ट व अफवाहों पर 24 घंटे निगरानी कर रही है। खुराफाती सोशल मीडिया हैंडलर को भी चिह्नित कर उनका आपराधिक इतिहास निकलवाया गया है। न्यायालय में इनके मुकदमों की त्वरित पैरवी की जा रही है।

शिवालयों पर तैनात रहेगी महिला पुलिस
सावन के लिहाज से पुलिस ने भी जिले की सुरक्षा तैयारियों को परखा और मजबूत किया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने ऑनलाइन मीट के जरिये तैयारियां परखीं। साथ ही उचक्कों व शोहदों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। छेड़खानी, छिनैती जैसे महिला संबंधी अपराध रोकने के लिए मंदिरों पर महिला पुलिस की भी नियमित ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ जत्थों के रूट व जुलूस पर भी निगरानी के निर्देश दिए हैं। 

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम पुख्ता कर लिए जाएं। सुरक्षा प्रबंधन एवं ट्रैफिक नियंत्रण, रूट मैपिंग एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति, पुलिस ड्यूटी प्लान व क्षेत्रीय गश्त की योजना बनाने के निर्देश दिए। ऑनलाइन मीट में जिले के सभी एसपी, सीओ, सीओ एलआईयू, सभी थाना प्रभारी और प्रभारी यूपी 112 शामिल रहे। 

विज्ञापन

कांवड़ियों के खाने-पीने के लिए लगे स्टॉल पर गुणवत्ता परखेगी टीम
कांवड़ यात्रा के संबंध में मंगलवार को डीएम-एसएसपी ने तैयारियों और समस्याओं की समीक्षा की। जीआईसी ऑडिटोरियम में हुई बैठक में थानावार जत्थेदारों से उनकी समस्याएं जानी गईं। शिवभक्तों के खानपान का सामान गुणवत्तापूर्ण रखने पर जोर दिया गया। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जोगी नवादा में गंगा-जमुनी तहजीब का बेहतर उदाहरण पेश किया गया है। ऐसा ही माहौल पूरे जिले में बनाया जाए। कहा कि जिले के सात प्रमुख शिव मंदिरों पर नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डीएम को बताया कि कांवड़ रूट पर खान-पान की दुकानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। रेट लिस्ट भी लगेगी। जांच के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। 

पीडब्लूडी अभियंता ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सीएमओ से स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा गय। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जत्थेदार निकलते समय संबंधित थाने को जरूर सूचित करें। डीजे पर ऐसा गाना न बजाएं, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। समस्या हो तो 9917020009 और 0581-2990450 पर कॉल कर बता सकते हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि भंडारों के आयोजक रोड पर कूड़ा न फैलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें