नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे हरदुआ किफायतुल्ला स्थित भूमि पर कब्जे को लेकर बृहस्पतिवार को चिकित्सक दंपती और कस्बे के सराफा व्यापारी आपस में फिर भिड़ गए। दोनों में मारपीट में सराफा व्यापारी, उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट सर्राफा व्यापारी की ओर से चिकित्सक दंपती सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
सराफा व्यापारी राम प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि हरदुआ किफायतुल्ला स्थित बरेली-पीलीभीत हाइवे किनारे पड़ी भूमि पर बिना बंटवारे के चिकित्सक दिनेश गंगवार अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य करा रहे थे। सूचना मिलने पर वह अपनी पत्नी बबिता और पुत्र सूरज गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। इसके बाद चिकित्सक दिनेश गंगवार ने उनके मुंह पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी बबिता और पुत्र सूरज गुप्ता को भी पीटा गया। पीड़ित ने चिकित्सक डॉ. दिनेश गंगवार, उनकी पत्नी डॉ. अर्चना गंगवार, दुष्यंत, उनके चौकीदार के साथ ही चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। का मेडिकल परीक्षण कराने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
इस मामले में दो माह पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसका निपटारा नहीं हो सका। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि भूमि पर निर्माण को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संवाद