फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नोटिस जारी होने के बावजूद मिल प्रबंधन ने जारी रखा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर पालिका और केसर चीनी मिल के बीच नामांतरण को लेकर चल रहा विवाद अब भी जारी है। केसर चीनी मिल के न्यायालय में जाने के बाद से पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अधिशासी अधिकारी ने बगैर नामांतरण और मानचित्र को प्रमाणित कराए निर्माण कार्य अब भी जारी रखने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी के अनुसार केसर चीनी मिल प्रबंधन ने नैनीताल रोड पर शॉपिंग काॅम्पलेक्स का निर्माण किया है। इसमें निर्माण कार्य लगातार जारी है। नगर पालिका के नोटिस देने के बाद चीनी मिल ने न्यायालय की शरण ली थी, लेकिन वहां भी उनकी याचिका खारिज हो गई।
ऐसे में नगर पालिका को ही नामांतरण प्रक्रिया को नियम के तहत पूरा करना है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि चीनी मिल की याचिका खारिज होने के बाद मिल प्रबंधन ने शॉपिंग काॅम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में और ज्यादा तेजी कर दी है, जबकि नियमानुसार यह न्यायालय की अवहेलना है।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंधन तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रोक दे अन्यथा कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। दूसरी ओर नगर पालिका के सभासदों ने आरोप लगाया है कि चीनी मिल को अन्य विभागों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र कैसे जारी कर दिया गया, जबकि संबंधित दस्तावेज चीनी मिल के पास भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें