फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: एक तरफ कतार में किसान... दूसरी तरफ खाद की कालाबाजारी, समिति के अकाउंटेंट पर रिपोर्ट

Thu, 28 Nov 2024 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में एक तरफ खाद के लिए किसानों को कतार में लगना पड़ रहा है, दूसरी तरफ कालाबाजारी हो रही है। फरीदपुर तहसील क्षेत्र में जरौल साधन सहकारी समिति पर खाद की कालाबााजारी का वीडियो वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
किल्लत के बीच खाद की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर तहसील क्षेत्र की जरौल साधन सहकारी समिति पर खाद की कालाबाजारी की गई। इसका वीडियो सामने आया तो किसान ने क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की। उनककी नाराजगी के बाद समिति के अकाउंटेंट पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में और भी लोग लपेटे में आ सकते हैं। 

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी थाने में अपर जिला सहकारी अधिकारी सुधाकर राय के निर्देश पर सचिव नविंद्र सिंह ने समिति के एकाउंटेंट वीरेंद्र कुमार के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि वीरेंद्र पर ही समिति पर उर्वरक मंगाकर वितरण करने की जिम्मेदारी है। 24 नवंबर को समिति को 400 बोरी डीएपी भेजी गई थी। इसमें से कई बोरी समिति गोदाम में न रखवाकर ट्रक से सीधे ट्रैक्टर पर रखकर ले जाई गईं। 

पुल हादसा: गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा 'मौत का रास्ता', बदायूं की डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन


इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। समिति के जिम्मेदारों पर खाद कालाबाजारी का आरोप लगा था। फरीदपुर विधायक श्यामबिहारी लाल ने इस मामले में अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। अब जांच के बाद एकाउंटेंट पर दोष तय किया गया है। एकाउंटेंट ने बयान दिया और भी जिम्मेदारों की गर्दन फंस सकती है।

विज्ञापन

सूची से कम मिला गेहूं का बीज, विरोध पर हड़काया
भमोरा के अलग-अलग गांवों में तय मात्रा से कम बीज वितरित करने पर किसानों ने संबंधित विभाग पर कम बीज देने का आरोप लगाया है। इसके विरोध पर उन्हें हड़काया गया। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत उसैता, रायपुर, सिकरौडा व खड़कपुर के किसानों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत निशुल्क गेहूं के बीज का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को भूमि संरक्षण अधिकारी संजीव सिंह द्वारा किसान यूनियन सदस्यों के समक्ष बीज का वितरण किया गया था।

मां की शर्मनाक करतूत का खुलासा: पड़ोसी बच्चे ने खोला राज...CCTV से सामने आया सच; हादसा बन रह जाती मासूम की मौत

बुधवार को ग्राम खड़कपुर निवासी किसान लेखराज ने बताया कि सूची के अनुसार उन्हें एक क्विंटल चार किलो आठ सौ ग्राम गेहूं का बीज मिलना था, लेकिन 83.6 किग्रा. ही दिया गया। किसान गोपाली राम ने बताया कि उन्हें 61 किलो गेहूं मिलना था और 47 किग्रा. दिया गया है। इस प्रकार दर्जन भर अन्य किसानों ने भी कम बीज मिलने का आरोप लगाया, लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। विरोध करने पर किसानों को केंद्र पर हड़काकर कहा गया कि जो सूची है। उसके अनुसार वितरण किया जा रहा है।

आरोपों को बताया निराधार
भूमि संरक्षण विभाग की ओर से आए असिस्टेंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि जो सूची हमें मिली है। उसके अनुसार ही बीजों का वितरण कर रहे हैं। उन पर लगे आरोप निराधार है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें