फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहले भंडारे में भिड़े दो पक्ष, फिर पुलिस चौकी में मारपीट, 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दो पक्षों के लोग भिड़ गए थे। सड़क और पुलिस चौकी में दोनों ने एक-दूसरे से मारपीट की थी। इस मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्ष भंडारे के दौरान भिड़ गए। बाद में शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां भी मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने उपद्रव करने वाले 15 नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


वाकया दो दिन पहले का है। शाम के वक्त भंडारे में मारपीट के बाद दोनों पक्ष नैनीताल हाईवे स्थित बैरियर वन चौकी पुलिस से शिकायत करने पहुंचे थे। चौकी की पुलिस इज्जतनगर थाने में गणना परेड के लिए आई हुई थी। चौकी पर मौजूद दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट और उपद्रव हो गया। उपद्रव होने से नैनीताल हाइवे जाम हो गया। यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए ठप हो गई। इज्जतनगर थाने और चौकी पुलिस के पहुंचने पर जाम खुलवाया गया।

इन लोगों पर लगा आरोप 
तत्कालीन चौकी प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक सूचना पाकर जब पुलिस नैनीताल हाईवे पर पहुंची तो देखा नगरिया परीक्षित निवासी एक पक्ष के अर्जुन, आशीष, मुंशीलाल, सुनील, संदीप, अजीम अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के धीर सिंह, कार्तिक, प्रदीप, किशनलाल, धर्मदास, बिहारीलाल, विनो और दिनेश से झगड़ा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दोनों पक्ष एकदूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमले कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच हुए उपद्रव के कारण दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग गए। पुलिस ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें