फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिता का कत्ल... नशे में धुत बेटे ने हंसिया से काटी गर्दन, मां को भी किया घायल

Sat, 12 Apr 2025 04:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में शराब के नशे में धुत युवक ने पहले अपनी पत्नी को पीटा, फिर मां पर हमलावर हो गया। बचाने आए पिता पर हंसिया से वार कर दिया। गर्दन कटने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
लालाराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव इनयातपुर में शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत युवक ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक ने हंसिया से वार किया था, जिससे उनकी गर्दन कट गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


गांव इनयातपुर निवासी लालाराम (65 वर्ष) के मौसेरे भाई रविंद्र प्रकाश ने बताया कि लालाराम का बेटा छत्रपाल आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी अनीता से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा कर रहा था। जब मां रामदेई बीचबचाव करने आईं तो उनके हाथ में हंसिया मारकर घायल कर दिया। 

यह भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खरीद रहे नामी कंपनियों का एक्सपायर माल, बरेली में इस खेल का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


घायल रामदेई को देख पिता लालाराम ने बीच-बचाव कर समझाने की कोशिश की तो छत्रपाल आगबबूला हो गया और बंटवारे को लेकर बहस करने लगा। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर हंसिया से पिता की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे लालाराम लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की मदद से लालाराम को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी छत्रपाल को हिरासत में लिया गया है। वहीं मृतक लालाराम की पत्नी रामदेई ने बताया कि उनके चार बेटे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है और दो अविवाहित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें