जेल में जहूर से हुई थी मुलाकात
गांव परावहाउद्दीनपुर निवासी जहूर हसन टंकी निर्माण का काम करता है। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। दो साल पहले वह इटावा जेल में टंकी बनाने गया था। वहां जेल में निरुद्ध राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली सीता से उसकी मुलाकात हुई। उसके तीन बच्चे हैं। सीता को किसी आपराधिक मामले में जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद सीता ने जहूर से शादी कर ली थी।