फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भगवान श्रीराम पर की अशोभनीय टिप्पणी, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Apr 2025 02:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के चावड़ गांव में एक युवक ने भगवान श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इसको लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया। माहौल खराब होने की स्थिति देखकर इज्जतनगर थाने के दरोगा शिव कुमार मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चावड़ गांव में वह गश्त के दौरान घूम रहे थे, तभी पता लगा कि इंस्टाग्राम पर एक विवादित रील डाली गई है, जिसमें भगवान श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। जानकारी करने पर पता लगा कि बिथरी थाना क्षेत्र निवासी नीरज नाम का युवक यह खुराफात कर रहा है। दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कर नीरज की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें