फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चालान दर चालान, 10 फीसदी वाहन स्वामी भी नहीं भर रहे जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के कुछ लोग यातायात नियमों के प्रति संजीदा नहीं हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन में एक वाहन के 60-60 चालान तक हो चुके हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामी न तो जुर्माने की राशि जमा कर रहे हैं, न यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने अब ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। 72 हजार से ज्यादा ऐसे वाहन स्वामी है, जिन्होंने जुर्माने की राशि अदा नहीं की है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के जरिये शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी और चालान की कार्रवाई करती है। शहर में रोजाना औसतन यातायात नियमों के उल्लंघन में एक हजार वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन बमुश्किल 10-12 वाहन स्वामी ही ऑनलाइन जुर्माना भर रहे हैं। शेष वाहनों के चालान दर चालान हो रहे हैं, लेकिन वह जुर्माना नहीं भर रहे। ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग को 43 ऐसे वाहनों की सूची भेजी है, जिनके 16,565 चालान हो चुके हैं। इनमें 15 दोपहिया वाहन ऐसे हैं, जिनके 30 से लेकर 60 चालान हो चुके हैं। शहर के 7,226 वाहनों के खिलाफ तीन बार, 3,517 के खिलाफ चार और 1,202 वाहनों के खिलाफ छह-बार बार चालान की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इन्होंने जुर्माना नहीं भरा है।
गौर करने की बात यह है कि एक दोपहिया वाहन के 60 और एक के 48 चालान हो चुके हैं। सात ऐसे वाहन हैं, जिनके 40-40 बार से ज्यादा चालान हो चुके हैं। इसके बाद भी यह वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने टॉप 15 ऐसे वाहन चिह्नित किए हैं, जिनका 30 से लेकर 60 बार तक चालान हो चुका है। ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट पर परिवहन विभाग ने वाहनों के पंजीकरण और वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


72 हजार से ज्यादा वाहनों पर बाकी है जुर्माना की राशि

जिले के 72 हजार से ज्यादा दो और चार पहिया वाहनों पर जुर्माने की राशि बाकी है। इनमें 16 हजार से ज्यादा ऐसे वाहन हैं जिनके तीन से लेकर 60 चालान तक हो चुके हैं। बार-बार चालान होने के बाद भी ये वाहन स्वामी जुर्माने की राशि जमा नहीं कर रहे। संवाद


बार-बार यातायात नियम तोड़ने वाले 16,565 चालान वाहनों को चिह्नित किया गया है। इन वाहनों के पंजीकरण और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित के लिए परिवहन विभाग को सूची भेजी गई है। - अकमल खान, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें