फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व पार्षद पर FIR: अशरफ के गुर्गों की पैरवी के लिए मांगी रंगदारी, खुद को बताया सद्दाम का करीबी

Sun, 11 Jun 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चक महमूद मोहल्ला निवासी नदीम खां ने सपा के पूर्व पार्षद और हाल ही में चुनाव हारे फिरदौस खां अंजुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि फिरदौस खां अशरफ के गुर्गों की पैरवी के लिए रंगदारी मांग रहा है। 
विज्ञापन
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सपा के पूर्व पार्षद फिरदौस खां अंजुम और उसके भाई आफताब उर्फ सरवर खां पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। चक महमूद मोहल्ला निवासी नदीम खां ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद और उसके भाई ने माफिया अशरफ के गुर्गों की पैरवी के लिए 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


थाने में दी तहरीर में नदीम खां ने बताया कि उनके घर के सामने पूर्व पार्षद फिरदौस खां अंजुम का मकान है। फिरदौस इस बार पार्षदी का चुनाव हार गया था। अपनी हार से बौखला कर वह उनको धमकी दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरदौस ने चुनाव में हार के कारण उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। कहता है कि जेल में बंद अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी, फरार सद्दाम की पैरवी के लिए उसे रुपये की सख्त जरूरत है। 

ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नदीम खां ने आरोप लगाया कि फिरदौस खां और उसके भाई ने रंगदारी न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। फर्जी मुकदमे में उनको जेल भी भिजवा चुके हैं। इस वजह से वह दहशत में आ गए थे। नदीम का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराध और माफिया पर पुलिस की सख्त कार्रवाई से उसे हिम्मत बंधी। अब वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें