फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक-कार चालक व स्वामी समेत चार के विरुद्ध एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहना टोल के पास ट्रांजिट पास के बिना पकड़ा था रेता से भरा ओवरलोड ट्रक
विज्ञापन


बरेली। उत्तराखंड से उपखनिज के अवैध परिवहन और कार से कूदकर भागे लोकेटर के मामले में जिला खनन अधिकारी ने ट्रक-कार चालक व स्वामी समेत चार के विरुद्ध भोजीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
खनन अधिकारी मनीष कुमार ने भोजीपुरा थानाध्यक्ष राजीव चौधरी को बताया है कि उन्होंने तीन फरवरी की रात 11 बजे दोहना टोल पर उपखनिज से ओवरलोड ट्रक पकड़ा था, जो बिना आईएसटीपी (अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास) के उपखनिज लेकर जा रहा था। ट्रक को पीछा कर रोकने की कोशिश की गई तो एक व्यक्ति कार से पीछे से आया और उस ट्रक को भगवाने का प्रयास करने लगा। जब कार सवार लोकेटर को रोकने का प्रयास किया तो वह खनन अधिकारी के स्टाफ के साथ गाली-गलौज करने लगा था। काफी प्रयास के बाद वह ट्रक और लोकेटर को रोकने में सफल हुए। लोकेटर को खनन अधिकारी अपनी कार में बैठाकर थाने ला रहे थे, उसी दौरान गाड़ी में बैठे गार्डों को धक्का देकर वह चलती कार से कूदकर भाग गया। गार्डों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह रात के अंधेरा का लाभ उठाकर निकल गया। खनन अधिकारी ने बताया कि लोकेटर की कार थाने में खड़ी कराई गई है। लोकेटर के पास से मिले दो स्मार्ट फोन की जांच के लिए थाने में जमा करा दिया गया है। खनन अधिकारी ने थानाध्यक्ष से कहा है कि ट्रक और कार चालक की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है और इनके इस कृत्य से राजस्व की क्षति हुई है। इसलिए ओवरलोड ट्रक (यूपी-25-ईटी-8493) और कार (यूपी-25-डीडब्ल्यू-1223) के वाहन स्वामी और चालक के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें ट्रक-कार के चालक और दोनों के स्वामी नामजद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक-कार को सीज कर दिया है। ट्रक चालक और खलासी के विरुद्ध मुकदमा नहीं है। इसलिए चालक और खलासी को रात में ही छोड़ दिया था। लोकेटर के दोनों मोबाइल थाने में दाखिल कर दिए गए हैं। कार स्वामी और लोकेटर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। - राजीव चौधरी, थानाध्यक्ष, भोजीपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें