बरेली। एडीएम कंपाउंड के सामने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने दंपती से गुंडागर्दी की। बाइक से जा रहे दंपती को बीच सड़क पर रोककर अभद्रता की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
शुक्रवार को दंपती एक साल के बच्चे को लेकर अस्पताल जा रहे थे। बाइक सवार दो युवकों ने एडीएम कंपाउंड के सामने दंपती की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। वे महिला और उसके पति से बदसलूकी करने लगे। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे को दिखाने ले जा रही थी। युवकों ने बताया कि हम फाइनेंस कंपनी से हैं, आपकी बाइक पर लोन है। भीड़ जुटी तो युवकों ने बात बदली। कहा कि एक अन्य बाइक की इस बाइक सवार ने फाइनेंस कंपनी में जिम्मेदारी ली थी। पीड़ित ने पुलिस को कॉल लगाई तब दोनों युवक गाली-गलौज करते फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। ब्यूरो