फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तकनीकी दक्षता से ही संभव है साइबर अपराधियों से मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइबर अपराध की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय सभागार में बरेली जोन की विशेष कार्यशाला हुई। इसमें एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी समेत अन्य अधिकारियों ने साइबर अपराध पर नियंत्रण के टिप्स दिए। एडीजी ने कहा कि तकनीकी दक्षता से ही साइबर अपराध पर नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन

कार्यशाला में त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और समन्वय को और मजबूत करने की रूपरेखा तय की गई। एडीजी ने कहा कि साइबर अपराध जिले की सीमाओं में बंधा नहीं है। मोबाइल नंबर, फर्जी खातों, डिजिटल वॉलेट और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के जरिये अपराधी किसी भी जिले में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हर ऑनलाइन फ्रॉड को गंभीरता से लें। 1930 हेल्पलाइन पर आई हर शिकायत को आपात संदेश समझें। डीआईजी ने फर्जी सिम कार्ड, संदिग्ध बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट और अंतरराज्यीय साइबर मॉड्यूल्स के खिलाफ संयुक्त अभियान की बात कही। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य, एसपी रामपुर विद्या सागर मिश्र ने जोन की सभी टीमों को पीपीटी के माध्यम से जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें