फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज के बाहर मारपीट, बाइक में तोड़फोड़, अभाविप कार्यकर्ता पर लग रहा आरोप

Wed, 22 Jan 2025 12:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली कॉलेज के गेट के बाहर मंगलवार को छात्रों के दो गुट भिड़ गए। मारपीट हुई। बाइक तोड़ने की कोशिश की गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
बाइक में तोड़फोड़ करता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज के गेट के बाहर विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि हाल में ही सछास के कार्यकर्ताओं पर हुई रिपोर्ट के बाद अब दूसरा पक्ष क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता है।

विज्ञापन


हाल ही में अभाविप के श्रेयांश वाजपेई की ओर से समाजवादी छात्र सभा (सछास) के अविनाश मिश्रा व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इसी मामले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट के साथ बाइक तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

बारादरी पुलिस के मुताबिक अभाविप की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जावेद का नाम बढ़ाया गया है। कार्यकर्ताओं ने ही उसकी पहचान की थी। अब प्रकरण में क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

प्रकरण में युवती की भी चर्चा 
श्रेयांश वाजपेयी ने कहा कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। उनका बरेली कॉलेज के बाहर हुए झगड़े से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने जावेद नाम के सछास कार्यकर्ता की पहचान की थी। प्रकरण में एक युवती की भी चर्चा है। बताते हैं कि झगड़े के दौरान वह बीच में खड़ी थी और लोगों को इशारे कर पिटवा रही थी।

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि वीडियो और झगड़े की जानकारी हुई है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें