फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतघर में मारपीट: प्रधान पर गबन के आरोपों की जांच करने गए डीपीआरओ, हटते ही दोनों पक्षों में चलीं कुर्सियां

Wed, 11 Sep 2024 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के गांव निजामपुर पस्तौर का पंचायतघर बुधवार को अखाड़ा बन गया। प्रधान पक्ष और पंचायत सहायक पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंककर मारीं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आई। 
विज्ञापन
पंचायतघर में जमकर चलीं कुर्सियां - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में गांव निजामपुर पस्तौर के प्रधान पर आरोप लगे तो डीएम निधि श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दे दिए। बुधवार को डीपीआरओ यावर अब्बास जांच करने गांव पहुंचे। प्रधान पक्ष और पंचायत सहायक पक्ष के लोग पंचायतघर पहुंचे। जैसे ही डीपीआरओ जांच करने के बाद वहां से निकले वैसे ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई के साथ ही जमकर कुर्सियां चलीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। 

विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र सलारपुर के गांव निजामपुर पस्तौर के पंचायत सहायक मुशीर अहमद व रोजगार सेवक ओमवीर यादव सहित 10 ग्रामीणों ने एक सितंबर को डीएम निधि श्रीवास्तव को शपथ पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मोहम्मद फहीम ने विकास कार्यों में हेराफेरी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। 

ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के कार्य के लिए आए लाखों रुपये प्रधान ने अपने सगे संबंधियों के नाम मस्टरोल में दर्ज कर धनराशि निकाल ली। इतना ही नहीं गांव में लगे इंडिया मार्क हैंडपंपों को रिबोर एवं मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतघर में जमकर हुई मारपीट 
शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए डीपीआरओ यावर अब्बास को नामित किया गया। बुधवार दोपहर वह गांव में जांच करने पहुंचे। प्रधान पक्ष, रोजगार सेवक व पंचायत सहायक पक्ष के तमाम लोग पंचायतघर पर पहुंचे थे। जांच पूरी होने के बाद जांच अधिकारी गांव से निकले नहीं थे कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां उठाकर मारीं। 

मारीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों मौके से पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर प्रवेज कुमार का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। 

डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि जांच करने गए थे, दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहे कि दोनों पक्ष उग्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर वह चले आए। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। मारपीट की उनको जानकारी नहीं है। पुलिस मौके पर आ गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें