बरेली में सगाई के बाद कानूनगो के बेटे ने मंगेतर को प्री वेडिंग शूट के बहाने से उत्तराखंड लेकर जबरन संबंध बनाए। फिर पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी के लालच से रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के परिवार से 40 लाख रुपये दहेज की बात कही। पीड़ित युवती ने आईजी से शिकायत की तो आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैंट थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी सगाई 24 नवंबर 2024 को सुभाषनगर क्षेत्र के निवासी कानूनगो के बेटे से हुई थी। तीन मार्च 2025 को शादी की तारीख तय की गई। शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। सगाई के बाद उसका मंगेतर अपनी कार से उसे उत्तराखंड घुमाने के बहाने ले गया।