यह था मामला
कर्मचारी नगर की अंबिका आवास कॉलोनी निवासी चांदनी आर्या पत्नी कपिल कुमार ने 19 जनवरी को प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि डेढ़ साल पहले शीशगढ़ अभूपुरा निवासी प्रवेश कुमार और रवि कुमार उनके पति के पास आए। दोनों ने बताया कि किला छावनी निवासी हेमा राजपूत और उसका पति शैलेंद्र सस्ती प्रापर्टी दिलवाते हैं जिससे काफी फायदा होगा। प्रवेश और रवि ने हेमा, शैलेंद्र, पीके वर्मा, भरत वर्मा व डॉक्टर मनीष से मिलवाया।
ये भी पढ़ें- UP: 'अब कोई आफताब किसी श्रद्धा के टुकड़े नहीं कर सकता', बरेली में बोले उत्तराखंड के सीएम धामी
शैलेंद्र के कुछ रिश्तेदार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। चांदनी ने रिश्तेदारों और पति के मित्रों से जुटाकर एक करोड़ 98 लाख की रकम हेमा, शैलेंद्र, प्रवेश और रवि को दी। इन लोगों ने 49 लाख 30 हजार रुपये वापस कर दिए। विश्वास बढ़ने पर सभी ने मिलकर ठगों को काफी रुपये दे दिए। आरोप है कि धोखे से कागज लेकर ठगों ने ट्रेडिंग खाते बना लिए। इसके बाद ठगों ने इनसे दूरी बना ली। रुपये मांगने पर धमकी देने लगे थे।