फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नाले किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मिला भ्रूण, पुलिस ने सील कर पोस्टमार्टम को भेजा

Wed, 16 Sep 2026 07:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

किला क्षेत्र में बुधवार को नाले के किनारे प्लास्टिक के कट्टे में एक नवजात का शव मिला। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला क्षेत्र में लीची बाग के पास बुधवार को नाले के किनारे एक नवजात बच्चे का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिला। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भ्रूण एक या दो दिन पहले का है। आशंका जताई जा रही है कि जन्म से पहले ही कोख में मौत का मामला है और कोई प्लास्टिक के कट्टे में रखकर नाले के पास छोड़ गया है। बुधवार को एक राहगीर जब नाले के पास गया, तब उसकी नजर इस बोरे पर पड़ी। 

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज  
उसने खोलकर देखा तो भ्रूण देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आसपास से सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि इन दिनों किला नदी में पानी बढ़ गया है। लग रहा है कि नदी के पानी के साथ भ्रूण कहीं से बहकर आ गया है। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह कैमरे की जांच कर पता लगाए कि कहां से आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें