वापसी में 04623 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा त्योहार विशेष ट्रेन 13, 20 व 27 अगस्त को सुबह तड़के 5:30 बजे वाराणसी से चलने के बाद दोपहर 3:40 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल का ये रहेगा समय
04211 वाराणसी-चंडीगढ़ त्योहार विशेष ट्रेन 17 अगस्त को दोपहर 2:40 बजे वाराणसी से चलने के बाद मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़, राय बरेली, लखनऊ होते हुए रात 12:02 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04212 चंडीगढ़-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 18 अगस्त को सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद दोपहर बाद 4:22 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।