फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train List: आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी जारी, बरेली जंक्शन पर भी होगा ठहराव

Tue, 10 Oct 2023 06:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दिवाली और छठ पूजा के लिए दिल्ली, यूपी और बिहार के लोगों को घर वापसी में समस्या नहीं होगी। रेलवे आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने सोमवार को त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी जारी कर दी। जम्मूतवी-बरौनी के बीच 19 और फिरोजपुर-पटना के बीच 25 अक्तूबर से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इन सभी अप-डाउन त्योहार स्पेशल ट्रेनों का बरेली में दो-दो मिनट का ठहराव होगा।

विज्ञापन


नवरात्र, विजय दशमी, दिवाली और छठ पूजा के दौरान त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस का 19 से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालन होगा। इस ट्रेन के बरेली आने का समय शाम 7:21 बजे रहेगा। प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 04645 बरौनी-जम्मूमवी एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक सुबह 9:05 बजे बरेली आएगी।

फिरोजपुर से पटना के बीच चलने वाली 04678 त्योहार स्पेशल 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रात 2:25 बजे बरेली आएगी। पटना से फिरोजपुर के बीच चलने वाली 04677 त्योहार स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक सुबह 9:08 बजे बरेली आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-चंडीगढ़ 30 नवंबर तक चलेगी 

चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच चलने वाली 04518 त्योहार स्पेशल दो से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी। गोरखपुर-चंडीगढ़ 04517 त्योहार स्पेशल तीन नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे बरेली आएगी। 

बठिंडा से वाराणसी के बीच चलने वाली 04530 त्योहार स्पेशल पांच से 29 नवंबर तक प्रत्येक प्रत्येक रविवार और बुधवार को सुबह 7:40 बजे बरेली जाएगी। वाराणसी-बठिंडा 04529 त्योहार स्पेशल छह से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 5:36 बजे बरेली आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें