गोरखपुर-चंडीगढ़ 30 नवंबर तक चलेगी
चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच चलने वाली 04518 त्योहार स्पेशल दो से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी। गोरखपुर-चंडीगढ़ 04517 त्योहार स्पेशल तीन नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे बरेली आएगी।
बठिंडा से वाराणसी के बीच चलने वाली 04530 त्योहार स्पेशल पांच से 29 नवंबर तक प्रत्येक प्रत्येक रविवार और बुधवार को सुबह 7:40 बजे बरेली जाएगी। वाराणसी-बठिंडा 04529 त्योहार स्पेशल छह से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 5:36 बजे बरेली आएगी।