फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लालकुआं-राजकोट और लालकुआं कोलकाता के बीच त्योहार विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने बरेली होते हुए दो जोड़ी यानी अप-डाउन चार और ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। अब तक बरेली होते हुए लंबी दूरी की 11 जोड़ी गाड़ियों के संचालन की घोषणा की जा चुकी है। शनिवार को रेलवे ने जिन ट्रेनों की समय सारिणी जारी की उनमें लालकुआं-राजकोट और लालकुआं-कोलकाता त्योहार विशेष ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

05045 लालकुआं-राजकोट त्योहार विशेष साप्ताहिक गाड़ी सात से 14 सितंबर व 12 अक्तूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 1:10 बजे चलने के बाद 2:41 बजे भोजीपुरा, 2:57 बजे इज्जतनगर, 3:09 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 3:48 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं त्योहार विशेष साप्ताहिक गाड़ी आठ से 15 सितंबर व 13 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 1:49 बजे बरेली जंक्शन, 2:05 बजे बरेली सिटी, 2:25 इज्जतनगर, 2:40 भोजीपुरा आएगी और तड़के 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
05060 लालकुआं-कोलकाता त्योहार विशेष ट्रेन चार सितंबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलने के बाद 3:10 बजे भोजीपुरा आएगी। यहां से चलने के बाद तीसरे दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआं त्योहार विशेष ट्रेन छह सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह पांच बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 1:45 बजे भोजीपुरा आएगी और 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें