फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोरखपुर-जोधपुर के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद मंडल ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-जोधपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक नौ-नौ फेरों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

04829 जोधपुर-गोरखपुर प्रत्येक बृहस्पतिवार को जोधपुर से शाम 4:15 पर रवाना होने के बाद छोटी खाटू, रतनगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद व मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 9:51 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 9:56 पर रवाना होकर लखनऊ, अयोध्या कैंट, बस्ती होते हुए रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
04830 गोरखपुर-जोधपुर शुक्रवार को रात 11:25 पर रवाना होकर बस्ती, अयोध्या कैंट, लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 9:31 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से 9:36 बजे रवाना होकर दिल्ली, गुरुग्राम होते हुए तीसरे दिन सुबह चार बजे जोधपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें