फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शह-मात के खेल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनपदीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। बालक वर्ग के मुकाबले तिलक इंटर कॉलेज में और बालिका वर्ग के सीबीगंज इंटर कॉलेज में हुए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए विरोधियों को अपनी चालों से चित किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता राजकुमार ने किया। शारीरिक शिक्षक विजय रतन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जयनारायण, राजकीय इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, गुलाब राय इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद, सीबीगंज इंटर कॉलेज, आरएन टैगोर इंटर कॉलेजों समेत अन्य टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 25 सितंबर को पीलीभीत में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
अंडर-19 आयु वर्ग में केशव कुमार, हर्षित कुमार, नितिन, वरुण राठौर, सोमप्रीत सिंह, विशेष कुमार का चयन हुआ। अंडर-17 आयु वर्ग में अभिनव पाल, एकांश, हर्षित, राजेश, कुशाग्र, विवेक को टीम में शामिल किया गया। अंडर-14 आयु वर्ग में आरुष शर्मा, कामेंद्र, नमन वर्मा, अदविक, वासुदेव, अनुराग पाल का टीम में चुनाव हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अजय यादव, गौरव गंगवार, विजय यादव, आनंद दीक्षित आदि उपस्थित रहे।


अंडर-14 में पलक को मिला पहला स्थान
बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने किया। अंडर-14 में श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर काॅलेज की पलक ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 और अंडर-19 में भी इसी कॉलेज की अनुष्का वर्मा और अमनप्रीत कौर क्रमश: प्रथम स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस दौरान दिनेश सिंह, गंगा प्रसाद, सरिता, मीरा गंगवार आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें