फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी भीड़ ने हुलासनगरा क्रॉसिंग किया जाम

विज्ञापन
हुलास नगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बरेली-शाहजहांपुर हाईवे शुक्रवार की दोपहर बाद फिर से जाम की चपेट में आ गया, जो रात तक जारी रहा। इस बार जाम की वजह बनी ईद और रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने-अपने घरों को लौटते लोगों की भीड़।
विज्ञापन

इस बार बकरीद और रक्षा बंधन दो दिनों के अंतराल से है। उस पर रविवार का अवकाश पड़ने से लोग अपने कार्यालयों से दोपहर बाद ही घरों के लिए निकलना शुरू हो गए, जिससे नेशनल हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया। उधर, हुसालनगरा क्रॉसिंग से ट्रेनें गुजारने के लिए अपराह्न दो बजे फाटक बंद कर दिया गया, जो करीब डेढ़ घंटे बाद साढे़ तीन बजे खुला। तब तक वाहनों का जाम बढ़कर दो किलोमीटर तक हो गया। जाम की एक बड़ी वजह वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा किया जाना भी रही। करीब एक घंटे बाद क्रॉसिंग ट्रेनें गुजारने के लिए फिर बंद कर दिया गया, जिससे वाहनों की कतारें तीन किमी तक लग गईं। खबर भेजे जाने तक करीब छह किमी लंबा जाम लगा हुआ था। एसएचओ अश्वनि कुमार ने बताया कि जाम रात दस बजे के बाद खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें