फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंसिंग टूटी तो फफक पड़े पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार

Sun, 24 Dec 2017 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
atikraman
विज्ञापन
नये मेयर उमेश गौतम पूरी ताकत से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवा रहे हैं। शनिवार को यह अभियान राजेंद्रनगर में चलाया गया। इस बीच कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा में आ गया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने जब बांके बिहारी मंदिर रोड पर जल निगम के रिटायर्ड सहायक अभियंता एएस गंगल की फेंसिंग हटाई तो वह फफक पड़े। एएस गंगल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे रामप्रकाश गुप्ता के सगे साले हैं। अभियान के दौरान कुल 27 स्थानों पर कार्यवाही की गई।
विज्ञापन

शनिवार को अतिक्रमण दस्ता लल्ला मार्केट के पास नाले पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर राजेंद्रनगर में पहुंचा था। शील चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। चौराहे पर सड़क किनारे बने अवैध होटल का अतिक्रमण ध्वस्त कर टीम आगे बढ़ी। वहीं पर बांके बिहारी मंदिर से थोड़ा आगे एएस गंगल रहते हैं। वह मूलरूप से अलीगढ़ में कस्बा इगलास के निवासी हैं। साथ में पत्नी शशि प्रभा और बेटा अमित कुमार रहते हैं। अमित ग्राम विकास अधिकारी हैं। घर की फेंसिंग टूटने के बाद फफक पड़े एएस गंगल ने कहा, वह तो स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा रहे थे। इसके कारण ही बेटा ड्यूटी नहीं गया। उन्होंने अपना जेनरेटर हटा भी लिया था। फेंसिंग हटा रहे थे, लेकिन उसे तोड़ दिया, जोर-जबरदस्ती और अभद्रता भी की। बोले- पीएम मोदी स्वच्छता अभियान चला रहे हैं लेकिन यह तानाशाही कर गंदगी कर रहे हैं। वह शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और मेयर उमेश गौतम से शिकायत करेंगे। इस दौरान पड़ोसी भी जुट आए। बोले- पूरे चुनाव गंगल साहब, लोगों को घरों से निकालकर भाजपा को वोट डलवाते रहे, फिर भी उनके साथ ज्यादती की गई।
फोटो: क्या नाले पर भी रैंप नहीं बना सकते
पास ही रहने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. सुधीर गुप्ता ने घर में कार ले जाने के लिए नाले पर रैंप बना रखी थी। वह भी तोड़ दी गई, इस दौरान टीम से उनकी कहासुनी भी हुई। उन्होंने कहा, मैंने तो सिर्फ इतना ही पूछा था कि क्या नाले पर भी रैंप नहीं बना सकते? बोले- मुझसे ज्यादा स्वच्छता को लेकर जागरूक कौन होगा, मेरी तो कार में भी डस्टबिन रखा रहता है। मैं तो कभी पॉलिथीन का भी प्रयोग नहीं करता।
विज्ञापन

लल्ला मार्केट पर सिर्फ एक निर्माण तोड़ा
प्रेमनगर में लल्ला मार्केट के पास से ही अभियान शुरू हुई थी। मगर यहां नाले पर बना सिर्फ एक निर्माण ध्वस्त कर टीम आगे बढ़ गई जबकि यहां पर कई व्यापारियों ने सड़क तक दुकानें लगा रखी थीं।
विज्ञापन


यह भी हटाए गए
छोटे बोर्ड : 65
चबूतरा व रेलिंग : 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें