फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला वकील को कोर्ट के गेट पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पैरवी करने से नाराज विपक्षी युवक ने अदालत के दरवाजे पर निकलते ही महिला वकील पर हमला कर दिया। कई थप्पड़ मारे। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके की रहने वाली एडवोकेट आरती ने कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि 22 जनवरी को वह पारिवारिक न्यायालय कक्ष संख्या दो में ज्योति बनाम राकेश कुमार के केस में पैरवी करने गई थीं। पैरवी के बाद जब न्यायालय कक्ष के बाहर निकलीं तो राकेश कुमार ने उन्हें कोर्ट के बाहर खींच लिया।
विरोध करने पर थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी। पिटाई के दौरान महिला वकील के कुंडल कहीं गिर गए। न्यायालय परिसर में लगे सीसी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई। कोतवाल ने बताया कि आरती की ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें