फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आजमनगर में बुलडोजर की दहशत, तीन दिन में खुद ही कब्जा हटाएंगे इलाके के लोग

Sun, 21 Jul 2024 07:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के आजमनगर वार्ड 20 में सीसी सड़क व नाली का निर्माण होना है, लेकिन नाली निर्माण में मकानों के चबूतरे आड़े आ रहे हैं। यहां के लोग पहले तो चबूतरे हटाने को तैयार थे, लेकिन बाद में विरोध करने लगे थे। 
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों से बात करती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आजमनगर में नाली व सड़क निर्माण से पहले चबूतरों को तोड़ने के लिए शनिवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची तो लोग दहशत में आ गए। कुछ दिन पहले नई नाली बनवाने के लिए चबूतरे तुड़वाने को राजी हुए क्षेत्रवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में क्षेत्रवासियों की ही मांग पर नगर निगम की टीम ने उन्हें चबूतरा हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


आजमनगर वार्ड 20 में नवाब लेडीज टेलर की दुकान से मोनसरी मस्जिद, हरी मस्जिद होते हुए मठिया के मुख्य मार्ग तक उखड़ी सीसी सड़क व नाली निर्माण के लिए नगर निगम निधि के तहत 25.50 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। 14 जुलाई को ठेकेदार ने काम शुरू कराया तो क्षेत्रवासियों ने पुरानी नाली पर ही नई ईंटें लगाने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया था।

विज्ञापन

नगर निगम ने तीन दिन का दिया समय 
क्षेत्र के लोग चबूतरे हटाकर नाली निर्माण कराने के लिए राजी हो गए थे। शनिवार अपराह्न तीन बजे ठेकेदार नगर निगम की टीम लेकर बुलडोजर के साथ चबूतरों को हटाने पहुंचा तो वहां फिर विरोध शुरू हो गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों की मांग पर ही नगर निगम की टीम ने तीन दिन का समय दे दिया। इस दौरान एक भी चबूतरा नहीं टूट पाया। 

निर्माण विभाग के जेई अरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने पहले खुद ही सहमति दी थी, अब विरोध कर रहे हैं। छह दिन पहले काम रुका था, अब फिर तीन दिन के लिए टल गया। दिए गए समय पर चबूतरे नहीं हटाए गए तो निगम की टीम के साथ उसे हटवाकर निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें