फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र के सर्वे में खराब मिलीं लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को उपायुक्त उद्योग ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वे किया। कई जगह हाईमास्ट लाइटें लगी तो थीं पर वे कई माह से खराब मिलीं।
विज्ञापन

इन्वर्टिस तिराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट जलती नहीं। रजऊ परसपुर चौराहे पर लाइट नहीं है। फरीदपुर नेशनल हाईवे पर प्रयाग मिल्क फैक्टरी तिराहे, केसरपुरा चौराहे पर भी लाइटें नहीं लगी हैं। जेड चौराहे का भी यही हाल है। फरीदपुर टोल प्लाजा के दोनों ओर हाईमास्ट लाइटें खराब मिलीं। सथरापुर रोड का भी यही हाल मिला। फ्यूचर यूनिवर्सिटी, खंडेलवाल ऑयल, सरकड़ा रोड पर भी लाइट की कोई व्यवस्था नहीं मिली। कुछ उद्यमियों ने कर्मचारियों की आवाजाही के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाईं हैं।

सर्विस रोड निर्माण से प्रभावित होगी बिजली आपूर्ति
हाईवे के दोनों तरफ घने पेड़ों के बीच 33 हजार, 11 हजार केवीए समेत ग्रामीण बिजली लाइन के पोल लगे हैं। उद्यमियों ने कहा कि अगर सर्विस रोड का निर्माण होगा तो ये पोल हटेंगे और पेड़ भी काटने पड़ेंगे। इससे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। टीम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग विकास यादव और फरीदपुर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह व अन्य शामिल रहे। गुरप्रीत सिंह ने टोल टैक्स की समस्या भी उठाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें