फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यात्री बे-बस, ट्रेनें ठसाठस... ट्रैवल एजेंसियों की दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली के मद्देनजर ट्रेनों व रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। जंक्शन पर यात्रियों का आवागमन 45 हजार तक पहुंच चुका है। रोडवेज के सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर भी आवागमन 28 हजार के पार हो गया है। रोडवेज के पास एसी बसों की संख्या सीमित है। लंबे रूटों पर चलने वाली एसी बसों में लोगों को टिकट नहीं मिल रहे। इस बीच निजी ट्रैवल एजेंसियों ने मौके का फायदा उठाते हुए किराये में 250 से 300 रुपये तक इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन

रोडवेज बरेली से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, कानपुर, देहरादून रूटों पर एसी बसों का संचालन करता है। इनके फुल होने की वजह से यात्री निजी ट्रैवल एजेंसियों का रुख कर रहे हैं। जिन लंबे रूटों पर रोडवेज एसी या सामान्य बसों का संचालन नहीं करता, उन पर भी निजी एजेंसियां लग्जरी बसों की सेवा दे रही हैं। इधर, मंगलवार को जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें भी ठसाठस रहीं। ज्यादातर ट्रेनों के एसी कोचों की स्थिति बदतर हो रही है। मंगलवार को बरेली होकर गुजरीं चार होली विशेष ट्रेनें भी फुल रहीं। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री सहायता केंद्र खोल दिया गया है। अस्थायी विश्रामालय की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। यह सुविधा 20 मार्च तक मिलती रहेगी।
प्रमुख रूटों पर किराया
रोडवेज की सामान्य बसों में बरेली से चंडीगढ़ का किराया 746 और जयपुर का 464 रुपये है। आगरा रूट पर एसी टू क्रॉस टू बस का किराया 489, एसी टू क्रॉस थ्री का 417 और सामान्य बसों का किराया 318 रुपये है। इसी तरह लखनऊ रूट पर 578, 492 और 365 रुपये किराया बनता है। वहीं, कई निजी ट्रैवल एजेंसियां बरेली से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच 900-1000 रुपये तक किराया वसूल रही हैं। आगरा रूट पर यह किराया 700-800 तक पहुंच गया है। इन एजेंसियों ने देहरादून और लखनऊ रूटों पर भी किराया 300 रुपये तक बढ़ा दिया है। संवाद
विज्ञापन


सभी रूटों पर पर्याप्त बसें हैं। चेकिंग के लिए टीमें भी बनाई गई हैं। अनधिकृत बसों का संचालन और ट्रैवल एजेसियों की मनमानी पर नकेल कसने के भी प्रबंध किए गए हैं। - दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें