फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पवन विहार में फॉल्ट, सात घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पवन विहार उपकेंद्र से पोषित फीडर की 33 केवी लाइन में बुधवार देर रात खामी आने से करीब आधा दर्जन इलाकों की बिजली सात घंटे तक गुल रही। रात दो बजे से बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक आपूर्ति बाधित रहने से पवन विहार, फाइक एन्क्लेव, कृष्णानगर समेत अन्य इलाकों के 35 हजार लोगों (सात हजार उपभोक्ताओं) को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लंबे समय तक आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उपभोक्ता फॉल्ट ठीक होने का इंतजार करते रहे। गर्मी और उमस के बीच सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हुई। सुबह तक बिजली नहीं आने पर परेशान बुजुर्ग उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर नाराजगी जताई।
कृष्णा नगर निवासी बलराम सिंह ने बताया कि रात में अचानक बिजली गुल होने के बाद घंटों आपूर्ति बहाल नहीं हुई। स्थानीय लाइनमैन को सूचना दी, लेकिन उसने ठीक से बात तक नहीं की। पवन विहार उपकेंद्र के एसडीओ और जेई मौके पर आए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन में खराबी आ गई थी, इसको तलाशने में कुछ समय लगा। इसके चलते सप्लाई बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें