फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मस्जिद से निकले पिता की चाकू से गोदकर हत्या, बेटा घायल

Sun, 16 Mar 2025 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरनिया में शुक्रवार रात मस्जिद में नमाज अदा कर बाहर निकले पिता-पुत्र पर पांच दबंगों ने रंजिश के कारण छुरी व बांके से हमला कर दिया। जिसमें पिता की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरनिया निवासी जाहिद अली (22) और उसके पिता तौहीद अली (45) शुक्रवार रात करीब नौ बजे नमाज पढ़कर मस्जिद से निकले थे। वहां पहले से ही छुरी और बांकों से लैस होकर घात लगाए बैठे दबीर अली और उसके बेटे नाजिम, आजम, मुनाजिर और इकराम ने दोनों पर हमला बोल दिया। जाहिद ने बताया कि नाजिम ने उसके पिता तौहीद के पेट में छुरा घोंप दिया और बांके से प्रहार कर हत्या कर दी।
अन्य आरोपियों ने लाठी डंडे से प्रहार कर जाहिद को गंभीर रूप से घायल दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक, इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को उपचार लिए महानगर के एक निजी अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने तौहीद को मृत घोषित कर दिया। जाहिद अली की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



-

जाहिद के निकाह से शुरु हुआ था विवाद

जांच में सामने आया है कि जाहिद का निकाह अक्तूबर 2023 को दबीर अली की बेटी गुलनाज से हुआ था। निकाह के चार माह बाद ही जाहिद ने पत्नी को छोड़ दिया था और वह गुजरात काम करने चला गया। दबीर पक्ष की ओर से दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। तौहीद अली पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हु भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में दुष्कर्म का आरोपी सही साबित नहीं हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।


ग्रामीणों के मुताबिक गांव में ही मस्जिद के पास अर्जुन की दुकान पर मुनाजिर सामान लेने गया था। वहां पर जाहिद और उसके साथियों ने मुनाजिर पर हमला कर दिया। पुलिस मुनाजिर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। तीन दिन पहले भी दबीर के बेटों ने तौहीद अली और जाहिद पर हमला किया था, लेकिन वह किसी तरह बच गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें