बरेली। मुंबई व जयपुर की ट्रेनें फुल चल रही हैं। कई में नो रूम की स्थिति है। लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी और देहरादून की ट्रेनों में भी प्रतीक्षा सूची लंबी हो रही है। होली स्पेशल ट्रेनों का भी हाल बुरा है। बरेली से बनकर चलने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। होली पर घर आए नौकरी पेशा, छात्र-छात्राएं शनिवार और रविवार की छुट्टी मनाने के बाद सोमवार को काम पर लौटेंगे। ऐसे में उनकी दिक्कत बढ़ेगी।
लखनऊ व दिल्ली रूट की ट्रेनों का भी हाल बुरा है। बरेली से बनकर दिल्ली जाने वाली 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर व चेरयकार श्रेणी में सोमवार को लंबी वेटिंग है। सोमवार से उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जंक्शन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूछताछ केंद्र पर ड्यूटी लगाई गई है। वहां 24 घंटे ट्रेनों की जानकारी प्लेटफाॅर्म नंबर के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल की स्लीपर श्रेणी में सोमवार को प्रतीक्षा सूची 41 तक पहुंच गई है। एसी तृतीय की प्रतीक्षा सूची 10 पहुंच गई है। एसी द्वितीय में प्रतीक्षा सूची चार है। 22976 रामनगर बांद्रा टर्मिनल में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा क्रमवार 99, 57 व 27 है। 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक की प्रतीक्षा सूची क्रमवार 75, 29 व 11 है।
14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में सोमवार को 163 वेटिंग है। एसी तृतीय में प्रतीक्षा सूची 48 व एसी द्वितीय श्रेणी में 25 के पार पहुंच चुकी है। 05023 गोरखपुर-खातीपुरा स्पेशल में वेटिंग का आंकड़ा क्रमवार 72, 25, 9 है। 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस में भी सीटें उपलब्ध नहीं। 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस की स्लीपर व एसी तृतीय श्रेणी में रिग्रेट दिखा रहा है। एसी प्रथम श्रेणी में मात्र सात सीटें दिख रहीं हैं।
04020 बरौनी जंक्शन होली स्पेशल की सभी श्रेणियों में सोमवार को रिग्रेट की स्थिति है। 15120-देहरादून-बनारस एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में रिग्रेट की स्थिति है। अन्य श्रेणियों में भी सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
12369 कुंभ एक्सप्रेस की स्लीपर, एसी द्वितीय व प्रथम श्रेणियों में सोमवार को रिग्रेट की स्थिति है। एसी तृतीय में भी लंबी वेटिंग है। 13009 दून एक्सप्रेस की स्लीपर व एसी तृतीय श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है। अन्य में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है।
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में सोमवार को रिग्रेट की स्थिति है। 04029 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में भी नो रूम की स्थिति है। लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में भी सोमवार को टिकटों के लिए मारामारी की स्थिति है।