फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने कहा- बेटी ने आत्महत्या नहीं की, जलाकर मारा गया, ये है सबूत

Sat, 01 Dec 2018 05:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली की रविंद्रनगर कॉलोनी में घर के बाहर युवती रेनू की घर के बाहर गली में अधजली लाश बरामद होने के दूसरे दिन पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता डोरीलाल ने बेटी को जलाकर मार देने और फिर लाश घर के बाहर फेंक देने की तहरीर सुभाषनगर थाने में दी थी। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि सुबह 5:30 बजे रेनू अपने बिस्तर पर नहीं थी। किसी ने उसे जलाकर मार दिया और फिर लाश को घर के आगे फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस पहले मौके से मिले पर्चे के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला बता रही थी। 

रविंद्र नगर कॉलोनी निवासी डोरीलाल वर्मा के मुताबिक, बुधवार शाम वह और बेटे आशीष के साथ दातागंज (बदायूं) क्षेत्र के गांव गुलड़िया गए थे। घर पर पत्नी सावित्री और बेटी रेनू ही थीं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह 5:30 बजे सावित्री उठीं तो रेनू नहीं दिखी। मेन गेट की कुंडी बाहर से बंद थी। सावित्री दूसरी तरफ का दरवाजा खोलकर बाहर आईं तो सामने रेनू का अधजला शव पड़ा था। 

उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी बेटी की न तो किसी ने चीख सुनी और न ही पुलिस को मौके से किसी ज्वलनशील पदार्थ का अंश मिला। अगर वह आत्महत्या करती भी तो बाहर जाकर क्यों करती। अब पुलिस भी इन्हीं बिंदुओं को सामने रखकर जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें