बरेली/भोजीपुरा। भोजीपुरा थाना क्षेत्र से होमगार्ड की बेटी को ले जाने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। उसके पिता पिता अख्तयार खां को धर्म परिवर्तन कराने में मददगार के तौर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन में जितने भी लोगों की भूमिका है, उन्हें जेल भेजा जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड की पुत्री को गांव में ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक 13 जुलाई को फुसलाकर ले गया था। वह बीएससी की छात्रा है। इसके बाद छात्रा का नियम विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराकर आरोपी ने अपने बेटे के साथ शादी करवा दी। इस मामले में छात्रा की मां ने आरोपी युवक के पिता के खिलाफ भी धर्म परिवर्तन करवाकर शादी कराने का आरोप लगाया था। छात्रा अनुसूचित वर्ग से होने की वजह से इस मामले में सभी आरोपियों पर एससी एक्ट भी लगा है। विवेचना कर रहे सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी का पिता अख्तियार खां जेल भेजा गया। इस मामले में और भी आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं, इसको लेकर विवेचना की जा रही है। अमर उजाला ब्यूरो