फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद भी हो रहा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवैध निर्माण को रोकने और ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद भी बड़ा बाजार में निर्माण चल रहा है। इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पर की गई है। खास बात यह है कि 29 अक्तूबर काे आदेश निकालने के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

दरअसल बीडीए ने 29 अक्तूबर को जारी किए आदेश में कहा था कि दर्जी चौक, बड़ा बाजार स्थित 125 कुंवर कृपा मार्केट के अवैध निर्माण की साहूकारा निवासी आशीष अग्रवाल ने शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि पुरानी मार्केट को श्रमिकों से गिराने के बाद बिना बीडीए स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में निर्माण कार्य रोको नोटिस धारा 28 (1) के तहत जारी किया था। वहीं 28 (2) के तहत कोतवाली पुलिस से निर्माण कार्य रुकवाया गया था। वहीं 23 अगस्त को बीडीए बनाम राजेश प्रकरण दर्ज कर कई बार सुनवाई गई। इसमें कई अवसर राजेश को दिए, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा और पांच अक्तूबर को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया। उसमें कहा गया कि अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर प्राधिकरण को सूचित करें। इसके बाद भी कोई सूचना बीडीए को नहीं दी गई। वहीं 29 को फिर से नोटिस देकर जवाब मांगा गया। वहीं आईजीआरएस पर शिकायत के बाद भी अधिकारी अब कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। इस संबंध में बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद आता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें