जान से मारने की धमकी दी
आरोपी उससे पुलिस अधिकारी की तरह पत्राचार कर पूछताछ करने लगे। इस दौरान गालीगलौज भी की। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। 28 जुलाई को महिला कोर्ट में अपनी तारीख पर गई। आरोपी ससुर ने रास्ते में रोककर कहा कि सास, देवर व पति ने तेरी आपत्तिजनक वीडियो बनाई है। मेरी बात मान जा। समझौता कर ले नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इससे पहले 16 जून को कोर्ट जाते समय भी रास्ते में उसे धमकाया था।
आरोप लगाया कि आरोपी फर्जी एंटी करप्शन दफ्तर चला रहे हैं। आरोपी ससुर अजय सक्सेना एक पहचानपत्र रखता है, जिस पर क्राइम कंट्रोल और विजिलेंस लिखा है व पुलिस जैसा लोगो बना है। आईजी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।